फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने दंगाइयों से निपटने के लिए किया पूर्वाभ्यास

Sun, 09 Mar 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी सत्यजीत गुप्ता के अगुवाई में रविवार को पुलिस लाइंस परेड ग्राउंड पर प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के पुलिस पुलिस टीम ने दंगा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास किया।
विज्ञापन

पुलिस टीम को दंगा व बलवा निरोधक उपकरणों का प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया गया। कर्मियों को विभिन्न प्रकार के शस्त्रों और दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया और उन्हें दंगाइयों से निपटने के लिए विभिन्न तरीके व गुर सिखाए गए।
अभ्यास के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस टीम को फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पानी की बौछार, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले और दंगाइयों पर रबर के गोले, एंटी राइट गन, रबर बुलेट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड, मिर्ची बम आदि शस्त्रों को चला कर पूर्वाभ्यास कराया गया। विभिन्न टीमें बनाकर दंगा नियंत्रण के लिए अमल में लाए जाने वाले सभी विधिक प्रावधानों का क्रमवार अभ्यास हुआ।
विज्ञापन

एसपी ने पुलिसकर्मियों और अधिकारियों से आगामी त्योहार होली, ईद, रमजान और अन्य धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरों पर पुलिस प्रशासन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, हल्का व बीट प्रभारी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए धर्मगुरू एवं जनमानस से संवाद स्थापित कर समस्याओं से अपने उच्च अधिकारी को तत्काल अवगत कराएं। किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है। त्योहारों के दौरान कभी भी कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। इस दौरान सीओ अजीत कुमार चौहान, अजय कुमार सिंह, सर्व दमन सिंह, प्रियम राज शेखर पांडेय, आरआई रजनीकांत ओझा, पीआरओ दुर्गेश कुमार पांडेय के साथ ही सभी एसओ एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें