मेंहदावल। दुर्घटना के मामले का आरोपी 25 वर्ष से फरार चल रहा था। कोर्ट के जरिए वारंट जारी था, लेकिन पुलिस पकड़ नहीं पा रही थी। मेंहदावल पुलिस ने वारंटी को मंगलवार को पकड़ने में सफलता हासिल की।
एसओ विजय कुमार दुबे ने बताया कि वर्ष 1989 में दर्ज दुर्घटना के केस में आरोपी तारकेश्वर पुत्र बाबूलाल निवासी रसूलाबाद कोतवाली में वांछित था। 25 वर्षों से वांछित न्यायालय का वारंटी था। जिसे पुलिस ढूंढ रही थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था। यहां वह भेष बदलकर रह रहा था। जबकि मूल निवासी वह मुखौली थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर का था। उपनिरीक्षक दद्दन राय के नेतृत्व में गठित टीम ने उक्त वारंटी को 25 वर्ष बाद पहचान कराते हुए हिरासत में लेकर बस्ती न्यायालय भेज दिया।। संवाद