- एसओजी ने मारा छापा, मचा रहा हडकंप
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन एसओजी टीम ने अलग-अलग स्थानों से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। गहन पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार की शाम एक आरोपी के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिया।
पुलिस भर्ती परीक्षा को सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एसओजी व सर्विलांस टीम भी बराबर नजर रख रही थी। परीक्षा केंद्रों के आसपास एवं फोटो काफी दुकान समेत अन्य जगहों की निगरानी पूर्व से ही किया जा रहा था। एसओजी टीम ने महुली थाना क्षेत्र के दो और मेंहदावल थाना क्षेत्र के एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। टीम ने तीनों से गहन पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने देर शाम को महुली थाना क्षेत्र निवासी एक संदिग्ध अश्वनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
एसओजी की छापेमारी से हड़कंप
धनघटा। पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले के आला अधिकारी व प्रशासन अलर्ट रहा। पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न कराने में जुटे रहे। शुक्रवार रात एसओजी टीम महुली क्षेत्र में डेरा डाल दिया था। खोजबीन के बाद टीम ने क्षेत्र के एक गांव में छापा मारा। जहां से एक युवक को साथ लेकर चली गई। सुबह के समय एक बार फिर टीम वहां पर पहुंच कर एक संदिग्ध को कस्टडी में लिया। सूचना के बाद आसपास के लोग पहुंचकर मामले की जानकारी लेने में जुट गए।