संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में छह आरोपी को पकड़ कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। जनपद में वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम विभिन्न स्थानों पर दबिश दी।
थाना धनघटा पुलिस ने वारंटी कृष्ण कुमार उर्फ रोशन चतुर्वेदी पुत्र सुभाष निवासी मड़पौना को गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस ने पांच आरोपी को पकड़ कर कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर दिया। संवाद