फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला ने बैंक कर्मियो पर मारने पीटने और लूटने का लगाया आरोप

Sun, 04 Aug 2024 03:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- धनघटा क्षेत्र के बंडा स्थित निजी बैंक से महिला ने लिया था ऋण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के बंधूपुर गांव में मायके में रह रही महिला ने महुली थाने में तहरीर देकर निजी बैंक के कर्मचारियों पर गाली देने, मारने-पीटने और जेवरात छिनने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने की मांग की है।
महुली क्षेत्र के बंधूपुर गांव में मायके में रह रही धनघटा क्षेत्र के टांडा गांव निवासी महिला अंजनी पत्नी हनुमान का आरोप है कि उसके पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। उसकी तबीयत खराब हो जाने के कारण रुपये की जरूरत पड़ी। एक सहयोगी के जरिए बंडा स्थित निजी बैक से 60 हजार रुपये ऋण लिए। बैंक ने 3060 रुपये प्रतिमाह का किस्त बनाया गया। किस्त बराबर जमा करती रही। इधर तबीयत खराब होने के कारण किस्त रुक गई। बैंक कर्मचारी फोन करते थे। लगभग एक सप्ताह पहले अपने मायके महुली थाना क्षेत्र के बंधूपुर गई थी। बैंक कर्मचारी पता कर वसूली हेतु शुक्रवार को मायके बंधूपुर गए। किसी तरह इंतजाम करके किस्त दे दी लेकिन 200 रुपये बाकी रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन बाद या अगली किस्त में दे देने की बात कहां तो वह सब मान कर चले गए। उसी रात आठ बजे आठ से दस लोगों को लेकर घर पर चढ़ आए। महिला का आरोप है कि उनकी पिटाई की। महिला ने पुलिस इस मामले में तहरीर लेकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें