फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने गुटखे की अवैध फैक्ट्री पकड़ी, लाखों रुपये का विभिन्न ब्रांड का नकली गुटखा बरामद

विज्ञापन
एसओजी की टीम ने नकली गुटका बनाने वाली फैक्ट्री को पकड़ा। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
पुलिस ने गुटखे की अवैध फैक्ट्री पकड़ी, लाखों रुपये का विभिन्न ब्रांड का नकली गुटखा बरामद
विज्ञापन

- कारोबारी और मकान मालिक पुलिस हिरासत में, पूछताछ जारी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। एसओजी, स्वाट और कोतवाली की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को कसैला के एक मकान में संचालित गुटखे की अवैध फैक्ट्री को पकड़ी। भारी मात्रा में गुटखा, गरम मसाला, ब्वायलर मशीन, पैकिंग मशीन और एक वाहन बरामद किया। पुलिस टीम कारोबारी और मकान मालिक को हिरासत में ले लेकर पूछताछ कर रही है। इधर सूचना पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम भी कोतवाली पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी अजय कुमार सिंह, स्वाट टीम प्रभारी सुभाष मौर्या और कोतवाल रवींद्र कुमार की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर कोतवाली क्षेत्र के कसैला में एक मकान में छापा मारा। पुलिस टीम ने गुटखा और गरम मसाला बनाने की अवैध फैक्ट्री पकड़ी। कोतवाल अजय कुमार सिंह और स्वाट टीम प्रभारी सुभाष मौर्या ने बताया कि मौके से दो लोग हिरासत में लिए गए। पूछताछ में पकड़े गए लोगों की पहचान विशाल गुप्ता निवासी मुखलिसपुर थाना महुली और हरिश्चंद यादव निवासी प्रजापतिपुर थाना धनघटा के रूप में हुई। मकान मालिक हरिश्वंद्र यादव हैं। हरिश्चंद्र यादव से विशाल मकान किराए पर लिया था। मौके से लाखों रुपये नकली गुटखा और गरम मसाला बरामद किया गया। ब्वालयर मशीन, पैकिंग मशीन और चार पहिया गाड़ी भी बरामद हुआ है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। इधर सूचना पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम भी कोतवाली पहुंच गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजमणि प्रजापति ने बताया कि मामले की पूछताछ की जा रही है। कोतवाल रवींद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें