फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान और पूर्व प्रधान समेत 20 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान और पूर्व प्रधान समेत 20 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

- दोनों पक्षों की ओर से तहरीर देकर एक-दूसरे पर लगाया आरोप
- चुनावी बहस को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद आमने-सामन हो गए थे दो गांवों के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। क्षेत्र के मड़पौना चौराहे पर दो गांव के रहने वाले प्रधान व पूर्व प्रधान के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से बुधवार को छह नामजद समेत 20 अज्ञात के खिलाफ बलबा, मारपीट, लूट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज की। घटना के बाद से दोनों गांवों के लोगों के बीच तनाव कायम हो गया है।
विज्ञापन

दुलहापार के प्रधान संजय सिंह और मड़पौना गांव के पूर्व प्रधान राजीव चतुर्वेदी के बीच चुनावी बातचीत के दौरान मंगलवार की देर शाम मड़पौना में चाय की दुकान पर मारपीट हो गई थी। मारपीट की सूचना पर दोनों गांव के लोग आमने-सामने हो गए थे। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामले को शांत कर दिया था। उसके बाद दोनों पक्ष के लोग थाने पर पहुंच कर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दिए। दुलहापार गांव निवासी दीपक पुत्र ओमप्रकाश का आरोप है कि वह मड़पौना चौराहे पर एक चाय की दुकान पर बैठकर चाय पी रहे थे। उसी समय मड़पौना गांव के पूर्व प्रधान राजीव चतुर्वेदी और बृजेश चतुर्वेदी के लड़के तथा चार अज्ञात लोग पहुंच और उन्हें जाति सूचक अपशब्द कहते हुए मारने पीटने लगे। जेब में रखा गया पांच हजार रुपये नकदी और मोबाइल भी छीन लिए। एसओ रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि दीपक की तहरीर पर राजीव चतुर्वेदी, बृजेश चतुर्वेदी के लड़के तथा चार अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, लूट और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी तरफ मड़पौना निवासी अंशिका चतुर्वेदी पत्नी सूरज चतुर्वेदी का आरोप है कि दुलहापार के प्रधान संजय सिंह, धन्नजय सिंह, अजय सिंह, जितेंद्र तथा 10-15 अज्ञात लोग उनके दरवाजे पर चढ़ कर परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देने लगे। जब लोग जान बचाकर घर में भागे तो घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिए। आंशिका का आरोप है कि बीच बचाव के लिए आई तो विपक्षी उन्हें भी मारे पीटे और गले से सोने का चेन छीन ले गए। एसओ रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि अंशिका की तरफ से प्रधान संजय सिंह, उनके भाई धन्नजय सिंह, अजय सिंह और जितेंद्र समेत 10-15 अज्ञात लोगो के खिलाफ बलवा, घर में घुस कर मारपीट और लूट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें