फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी का घर किया कुर्क

Sun, 02 Jul 2023 10:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
दुधारा थाना क्षेत्र के समरियावां में कुर्की की कार्यवाही करते एसडीएम सदर और सीओ।
विज्ञापन
सेमरियावां। डीएम के आदेश पर यूपी गैंगस्टर के एक्ट के आरोपी सेमरियावां निवासी पर अवैध धंधों से बनाई गई संपत्तियों को कुर्की की कार्रवाई पुलिस और तहसील प्रशासन ने मिलकर की है। कुर्की के बाद से गांव में सन्नाटा छाया हुआ है।
विज्ञापन

दुधारा थाना क्षेत्र के सेमरियावां गांव के रहने वाले आरोपी सदन लाल चौरसिया उर्फ सदन चौरसिया पुत्र हीरालाल चौरसिया ने अपराध की आय से अवैध रूप से हासिल 0.025 हेक्टेयर भूमि और निर्मित मकान जिसकी कीमत 72,78,600 रुपये है को पुलिस और तहसील प्रशासन ने संपत्ति को ढोल बजाकर नोटिस चस्पा कर कुर्क करने की कार्यवाही की है।
एसओ राकेश मिश्र ने बताया कि आरोपी का नार्कोटिंग सेल में मामला दर्ज है। इस दौरान एसडीएम खलीलाबाद रमेश चंद्र, सीओ दीपांशी राठौर, एसओ राकेश मिश्र, कोतवाल खलीलाबाद सर्वेश राय, प्रभारी निरीक्षक धनघटा संतोष मिश्र तथा मेंहदावल व बखिरा की पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें