फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धर्म परिवर्तन की सूचना पर पहुंची पुलिस, निकला विवाह कार्यक्रम

Tue, 24 Sep 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेंहदावल क्षेत्र के नायक टोला मोहल्ला स्थित मैरिज हाॅल में था कार्यक्रम
विज्ञापन

- जानकारी होने पर कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर जताया विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग के नायक टोला मोहल्ल स्थित निजी मैरिज हाॅल में धर्म परिवर्तन के लिए आयोजित कार्यक्रम की सूचना पर सोमवार की देर शाम पुलिस पहुंची। कुछ हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस ने लगभग एक घंटे तक सारे कागजात जांच कर अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए उसके बाद दोनों पक्षों को शादी करने की अनुमति दे दी।

मेंहदावल थाना क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग के नायक टोला मोहल्ला में स्थित एक मैरिज हॉल में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच लोकल इंटेलीजेंस ने इसकी सूचना मेंहदावल पुलिस को दी कि यहां पर धर्म परिवर्तन की कार्यक्रम चलने की सूचना है। घटना की जानकारी के बाद तत्काल मेंहदावल थानाध्यक्ष रामकृपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उसके बाद वहां कुछ महिलाओं ने अंदर आने से मना कर दिया। इसके बाद महिला पुलिस कर्मियों को बुलाया गया। महिला पुलिसकर्मियों के आने के बाद पुलिस टीम अंदर जाकर छानबीन शुरू कर की। लगभग एक घंटे तक पुलिस ने वर व वधू पक्ष के सारे कागज को गहनता से जांच की। उसके बाद उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए शादी करने की अनुमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वधू ने 12 दिसंबर 2023 को तेलंगाना राज्य से धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपनाया था। उसके बाद वह कुशीनगर के रहने वाले मुस्लिम धर्म के युवक से शादी करने के लिए यहां पर आई हुई थी। घटना की जानकारी होने के बाद तमाम हिंदू संगठन व कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। मैरिज हॉल के बाहर 100 से अधिक लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस को कई बार वहां से भीड़ हटाने के लिए एक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मेंहदावल एसओ रामकृपाल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मैरिज हॉल पर जांच के लिए गए थे, दोनों वर-वधू बालिग हैं। इसलिए उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए शादी करने की अनुमति दी गई है, और सारे रिश्तेदारों के डिटेल इकट्ठा कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें