नंदौर। बखिरा थाने पर पिंक बूथ परिवार परामर्श केंद्र का बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह के साथ विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने फीता काट कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर आनंद शंकर पाठक, ब्लाॅक प्रमुख मेंहदावल पुष्पा त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू भारती, तारा राय, फूलमती जायसवाल, नवल किशोर, अर्जुन चौधरी, राजू गुप्ता, उप जिलाधिकारी मेंहदावल संजीव राय समेत अन्य मौजूद रहे।