फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दहेज हत्या के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Tue, 28 Oct 2025 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस टीम को दहेज हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला अनिल कुमार के अगुवाई में गठित टीम ने में वांछित आरोपी जियाउल हक निवासी ग्राम परासी गनवरिया को उसके गांव से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पीड़ित जौहर अली निवासी ग्राम मदरहा ककटही थाना पुरंदरपुर जनपद महराजगंज ने 13 सितंबर को आरोपी सहित कुल 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पीड़ित जौहर के अनुसार उनके पुत्री की शादी 7 अक्तूबर 2023 को आरोपी जियाउल हक के साथ हुई थी। उसको दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। 11 सितंबर को दहेज के लिए जहर देकर बेटी को मारा-पीटा गया था। जिससे उनके बेटी की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मंगलवार को उक्त अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। वहां से उसे पुलिस अभिरक्षा में जेल रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें