संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में छह वारंटी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस के अनुसार जनपद में वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होने वाले अभियुक्तों के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट के तहत फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा।
थाना दुधारा पुलिस ने वारंटी मुनरिका निवासी परसा झकरिया, रामप्रकाश निवासी पैकवलिया थाना दुधारा, एजाज अहमद निवासी पुरैना सिहारी थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती, मुनीर आलम व शाहबाज निवासी दुधारा थाना दुधारा को गिरफ्तार किया।
इसके साथ ही थाना मेंहदावल पुलिस ने वारंटी पप्पू मद्धेशिया निवासी बैरिहवा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपी के खिलाफ समस्त कार्रवाई पूरी करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुतकर दिया। जहां से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।