संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने आठ वारंटी को गिरफ्तार किया है। एसपी संदीप कुमार मीना के आदेश पर पुलिस टीम ने वारंटी (एनबीडब्लू) अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए शनिवार की रात अभियान चलाया। थाना बखिरा पुलिस ने वारंटी मोहम्मद आसिम निवासी मलिक जोत, रामजतन निवासी लेडुआ महुआ, कृपाल निषाद और दशरथ निषाद निवासी बंजरिया को गिरफ्तार किया। थाना मेंहदावल पुलिस ने वारंटी गोविन्द और बुद्धिराम निवासी एकला माफी व मनोज दूबे निवासी घूरापाली एवं थाना धनघटा पुलिस ने वारंटी मेवालाल निवासी गागरगाड़ को गिरफ्तार करके समस्त विधिक कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित न्यायालय भेज दिया। संवाद