संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में चार वारंटी समेत 5 आरोपी को पकड़कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। थाना मेंहदावल पुलिस ने वारंटी दिनेश निवासी जमोहरा, कपिलदेव व रामनरेश निवासी जमोहरा टोला मदरहवा को गिरफ्तार किया। थाना धनघटा पुलिस ने वारंटी निरहू शर्मा निवासी मुठही खुर्द को गिरफ्तार कर समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय भेज दिया। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। संवाद
-
234 वाहन चालकों से शमन शुल्क वसूला
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने वाहन जांच के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 234 वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान समस्त एसओ एवं प्रभारी यातायात संयुक्त पुलिस टीम ने मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात नियम का उल्लंघन करने के मामले में 234 वाहन के चालकों से 2.69 लाख रुपये शमन शुल्क वसूल किया। संवाद
लड़की भगाने के मामले में केस दर्ज
संतकबीरनगर। मेंहदावल पुलिस ने नकदी व जेवरात समेत लड़की को भगाने के मामले में एसपी के आदेश पर केस दर्ज किया है। एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित मां ने अपने शिकायत में बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। वह गांव में ही दुकान चलाती है। दुकान पर कभी-कभार उसकी स्नातक की पढ़ाई करने वाली 20 वर्षीय बेटी भी आती है। गांव निवासी विपक्षी सोनू, मोनू व उनकी मां अज्ञात सुनियोजित साजिश करके मोहल्ला ठाकुरद्वारा नगर पंचायत मेंहदावल निवासी आरोपी जो रोडवेज मेंहदावल के पूरब तरफ दुकान लगाता है उसके साथ दुकान पर रखा 1.70 लाख रुपये नकद व सोने चांदी के जेवरात समेत भगा दिया। संवाद
-
अश्लील फोटो भेजने के मामले में केस दर्ज
संतकबीरनगर। साइबर क्राइम थाना पर छात्रा के अश्लील फोटो व मैसेज पिता के मोबाइल पर भेजने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किय है। एसओ साइबर क्राइम थाना जेपी चौबे ने बताया कि कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र निवासी महिला ने अपने शिकायत में बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी बीएससी की छात्रा है। इंटरमीडिएट बेटी ने शहर के एक इंटर कॉलेज से किया था। उसके साथ पढ़ने वाला लड़का अजय चौधरी निवासी अज्ञात बेटी का अश्लील फोटो पति के मोबाइल पर भेज रहा है। साथ ही धमकी भरे मैसेज मोबाइल पर करता है। संवाद