संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में 25 वारंटी को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ कार्रवाई की। जनपद में वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होने वाले अभियुक्तों के खिलाफ जारी गैर जमानतीय वारंट के तहत फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी।
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने वारंटी अभिषेक तिवारी उर्फ गोलू तिवारी निवासी पैलीखास व वीरेंद्र चौरसिया निवासी पड़रिया को गिरफ्तार किया।
इसके साथ ही थाना दुधारा पुलिस ने वारंटी हीरालाल निवासी तिलजा, राजमन निवासी छगुंलिया बंगुलिया, थाना धनघटा पुलिस ने वारंटी सभाजीत व रामानंद निवासी नन्हिया नायक, थाना महुली ने वारंटी विद्यानंद निवासी कर्री, संजय कुमार निवासी वार्ड नंबर 6 शास्त्रीनगर नगर पंचायत हरिहरपुर, नंदलाल पाडेय निवासी शंकरपुर, दीपक मिश्रा निवासी इटौवा, थाना मेंहदावल पुलिस ने वारंटी हरिश्चन्द्र उर्फ खुनखुन निवासी चनहवा टोला बढ़या, कैलाश निवासी इन्दरपुर, वकील उर्फ विनोद निवासी इमलिडीहा, पथरा उर्फ श्यामसुन्दर व हरिश्चन्द्र निवासी सिक्टौर, बहादुर निषाद पुत्र सीताराम निषाद निवासी सोनवरसा, रमाकान्त साहनी निवासी सीयर, थाना बखिरा पुलिस ने वारंटी बन्डेले निवासी चिरैयाडाड़, दिनेश गोंड निवासी संई बड़हरा, जितेन्द्र निवासी बढ़यालाल, दीपक गिरि निवासी कोपिया, हनुमान सिंह निवासी हटवा, थाना बेलहरकला पुलिस ने वारंटी हरिश्चन्द्र निवासी भटौली, शान्तिलाल निवासी जंगलदशहर टोला, थाना धर्मसिंहवा पुलिस ने वारंटी मुन्ना निवासी मेंहदूपार चौराहा को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय रवाना कर दिया।