संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में 11 लोगों को पकड़कर कानूनी कार्रवाई की। जनपद में वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने जगह-जगह छापा मारा। थाना बखिरा पुलिस ने वारंटी मोहम्मद हकीम खान पुत्र शब्बीर अहमद निवासी कुसुरुकला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। इसके अलावा महुली पुलिस ने दो व थाना मेंहदावल पुलिस ने आठ लोगों को पकड़कर मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया। संवाद