फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

Sat, 29 Apr 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र की युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र के आरोपी युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवक को परमेश्वरपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पीड़ित पिता का आरोप है कि मुंडेरवा क्षेत्र के एक गांव के युवक की उसके गांव में ननिहाल है। उसके साथ में मुंडेरवा क्षेत्र का रहने वाला उसका दोस्त भी आता था। आरोप है कि युवक का दोस्त उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। आरोप है कि उसने अपना नाम और जाति भी गलत बताया था। एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि तहरीर के अनुसार मुंडेरवा क्षेत्र के रहने वाले आरोपी युवक अबरार अंसारी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। एसओ ने बताया कि शनिचरा बाबू चौकी प्रभारी रमेश यादव ने सूचना के आधार पर आरोपी को परमेश्वरपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें