फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कंपोजिट विद्यालय बिसरापार बना जिले का पहला निपुण विद्यालय

Sat, 29 Apr 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खलीलाबाद बीआरसी पर एआरपी को निपुण प्रमाण पत्र देते बीईओ।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय बिसरापार को जिले का प्रथम निपुण विद्यालय घोषित किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को एआरपी को निपुण प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

एआरपी चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि बताया कि ऐसे बच्चे जो कभी विद्यालय नहीं आए। उनको विद्यालय पर लाकर नामाकंन कराया गया। उनके घर-घर जाकर संपर्क किया गया। अभिभावकों को प्रेरित किया गया। जिसकी वजह से बच्चे विद्यालय आने लगे। इसके साथ ही उन्हे पठन पाठन में निपुण बनाया गया। जो बच्चे पढ़ने में कमजोर थे। उन्हे अलग से प्रशिक्षण दिया गया।
अलग-अलग विषयों की कक्षाएं चलाई गई और बच्चे पूरी तरह से निपुण हुए। निपुण असेसमेंट परीक्षा में भी विद्यालय के सभी बच्चे सफल रहे। खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा ने कहा कि कंपोजिट विद्यालय बिसरापार को जिले में पहला निपुण विद्यालय बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस विद्यालय के शिक्षक बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के लिए विभाग से जो भी संभव होगा वह मदद की जाएगी। कंपोजिट विद्यालय बिसरापार के निपुण होने पर बीएसए अतुल कुमार तिवारी, बीईओ मुख्यालय जनार्दन यादव, संध्या पटेल, राजकुमारी, सीमा मिश्रा, वीणा मिश्र समेत अन्य ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें