संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र में पुलिस व अर्द्धसैनिक बल ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के कई स्थानों पर पैदल गश्त किया। लोकसभा चुनाव को भयमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न कराने के लिए कोतवाली खलीलाबाद के एसआई अर्जुन कुमार के अगुवाई में अर्द्धसैनिक बल ने क्षेत्र के पडोखर, जूरी, गोविन्दपुर आदि स्थानों पर एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई की। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को सुरक्षा का अहसास कराने के साथ ही लोगों से भयमुक्त होकर मतदान की अपील की। साथ ही चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वाले व शांति व्यवस्था खराब करने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। संवाद