धनघटा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने मंगलवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों पर लगे काले फिल्म को उतरवाया गया। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि मंगलवार को अभियान चलाकर वाहनों में लगे काली फिल्म और हुटर निकलवाया। साथ ही बगैर अनुमति के वाहनों पर लगाए गए झंडे को भी उतरवाया गया। चेतावनी दी गई कि बगैर अनुमति के आचार संहिता का उल्लंघन करता हुआ कोई पाया गया तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद