फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुफरान के बयान पर टिकी पुलिस की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गुफरान के बयान पर टिकी पुलिस की कार्रवाई
विज्ञापन

तबीयत बिगड़ने से पुलिस नहीं करा पाई न्यायालय में बयान
संतकबीरनगर। दुधारा क्षेत्र के दानोकुइयां से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के दावेदार गुफरान मुनीर के अपहरण के मामले में उसके बयान पर पुलिस की कार्रवाई टिकी है। हालांकि घटना के छह घंटे के भीतर ही पुलिस ने उसे खोज लिया था।
उधर, गुफरान की तबीयत बिगड़ जाने पर बृहस्पतिवार को पुलिस न्यायालय में उसका बयान नहीं करा पाई। सेमरियावा गांव निवासी 33 वर्षीय गुफरान मुनीर का भैंसवरिया नहर पुलिया के पास बुधवार को अपहरण हो गया था। उसके साले सलीम उमर ने दो नामजद समेत एक दर्जन अज्ञात लोगों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम के साथ एसपी ने भी गुफरान से पूछताछ की है। एसओ सर्वेश राय के मुताबिक गुफरान ने घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। इधर-उधर की बातें बताने से घटना स्पष्ट नहीं हो पाई। बृहस्पतिवार को गुफरान का बयान न्यायालय में कराना था, लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ जाने से बयान दर्ज नहीं हो पाया। शुक्रवार को गुफरान का बयान दर्ज कराया जाएगा। बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
...
कोट
गुफरान मुनीर पूछताछ में इधर-उधर की बातें कर रहा है। न्यायालय में बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- सोनम कुमार, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें