फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर सास-बहू से छेड़खानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर सास-बहू से छेड़खानी का आरोप
विज्ञापन

विरोध करने पर मोबाइल फोन भी तोड़ा
धनघटा (संतकबीरनगर)। महुली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार देर शाम घर में घुसकर कुछ लोगों पर सास-बहू के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है। विरोध पर आरोपियों ने मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। जानमाल की धमकी भी दी। पीड़ित महिला ने बृहस्पतिवार को एएसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके घर के बगल में कुछ लोग बालू रख रहे थे। बुधवार देर शाम उसने एतराज किया। इस पर आरोपी भड़क गए और अपशब्द कहने लगे। शोर सुनकर जब बहू आई तो आरोपी घर में घुस गए।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसका व बहू के कपड़े फाड़कर छेड़खानी करने लगे। एतराज करने पर मोबाइल फोन तोड़ दिया। पति को भी मारने के लिए दौड़ा लिया। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसओ रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें