फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क पर गिरा पोल, बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

धर्मसिंहवा। कस्बे में सोमवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश के बाद कई स्थानों पर बिजली के पोल गिर गए। इससे चार वार्डों की बिजली आपूर्ति 24 घंटे से बाधित है। वार्ड नंबर-13 के छिबरा मार्ग पर गिरे पोल अभी भी वैसे ही पड़े हैं। बिजली कर्मियों का कहना है कि पोल की व्यवस्था होने के बाद लगए जा सकेंगे।
सोमवार को धर्मसिंहवा क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इसके चलते तमाम स्थानों पर पेड़ व उसकी डाल गिरने से बिजली पोल व तार क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके चलते नगर पंचायत के कई वार्ड में 24 घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। मंगलवार शाम से कुछ बिजली कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने के काम में जुटे रहे, लेकिन छिबरा मार्ग पर गिरे तीन पोल सड़क पर जैसे के तैसे पड़े रहे। सड़क पर पोल गिरे रहने से आवागमन की भी समस्या उत्पन्न हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत के धर्मसिंहवा उत्तरी, गौरी राई, बेलराई व केचुआखोर वार्ड में 24 घंटे से ऊपर बीत जाने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता बांसी मनोज कुमार ने बताया कि बिजली कर्मियों को आपूर्ति बहाल किए जाने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। जल्द ही समस्या का निदान हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें