फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छोड़ कान्हा बहियां दो चार लर टूटीं...

Sun, 05 Nov 2023 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
एचआर पीजी कॉलेज के हिदी विभाग में गोष्ठी का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद के हिंदी विभाग में शनिवार को स्नातकोत्तर हिंदी साहित्य परिषद के तत्वावधान में काव्य-गोष्ठी हुई। स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने मौलिक रचनाओं का पाठ किया। इसमें कुमारी वसुंधरा ने ...छोड़ कान्हा बहियां दो चार लर टूटीं.. कविता सुना कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। कुमारी हर्षिता ने ...जीवन के हजार रंग हैं, जीवन में हजार गम है... प्रस्तुत किया। कुमारी सुप्रिया ने ...जिंदगी ने एक गीत गुनगुनाया, वह बहुत याद आया... सुनाई। प्रिया सिंह ने ...जागो प्यारे नींद से जागो, स्वप्न से जागो अपने जीवन की धारा को तुम पहचानो... के जरिए काव्य गोष्ठी को ऊंचाई प्रदान की। दुर्गावती ने रामधारी सिंह दिनकर की कविता ...कलम आज उनकी जय बोलो... सुनाकर माहौल बना दिया। हिंदी विभाग की शोध-छात्रा साधना मौर्या ने त्रिलोचन की कविता ...बादल चले गए हुए... प्रस्तुत किया। हिंदी विभाग के सहायक आचार्य राजेश यादव ने ...गोरी तुहसे का बतलाई, कितना अत्याचार चलत बा, तन पर चिथड़ा झूलत बाटे, सारा बदन उघार चलत बा... सुनाकर कम कपड़ाें पर तंज कसा। डॉ. संध्या राय ने ''किसान की व्यथा'' नामक कविता सुनाई ...बाबू हम निपट गवार हईं, भइया हम निपट गंवार हईं, देखी-देखा अंउवाइला, असली जोन्हरिया सियार हईं... प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

गोष्ठी की अध्यक्षता हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमित भारती ने की। इसमें गुंजा, सरिता, प्रियंका, आफरीन, साइमा, हर्षित गुप्ता, मनीष यादव ने कविता प्रस्तुत की। अंत में नेहा गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें