फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एक्स-रे के लिए ढीली करनी पड़ रही जेब

विज्ञापन
खलीलाबाद सीएचसी में खराब पड़ा एक्सरे मशीन।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
एक्स-रे के लिए ढीली करनी पड़ रही जेब
विज्ञापन

सीएचसी खलीलाबाद में मशीन खराब, जिला अस्पताल में प्लेट नहीं
संतकबीरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद का एक्स-रे मशीन खराब है। जिला अस्पताल में प्लेट नहीं है। मरीज बाहर से एक्स-रे करा रहे हैं। इसके लिए उन्हें जेब ढीली करनी पड़ रही है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 100 तो सीएचसी खलीलाबाद में 20 से 25 मरीज एक्स-रे के लिए आते हैं।
स्वास्थ्य विभाग मरीजों को बेहतर सुविधा देने का भले ही दावा कर रहा हो, पर जमीनी हकीकत कुछ और ही है। सीएचसी खलीलाबाद में 20 दिनों से एक्स-रे मशीन खराब है। मशीन को सही कराने पर अधिकारी चुप्पी साधे हैं। सेमरियावां के भिटिया निवासी प्रमोद को कमर में चोट लगी थी। वह एक्स-रे कराने आए थे। पता चला मशीन खराब है।
विज्ञापन

प्रमोद ने बताया कि 300 रुपये खर्च कर एक्स-रे कराना पड़ा। चकदही निवासी राजेंद्र भी पैर में चोट लगने पर एक्सरे कराने आए थे। उनका कहना था कि मशीन कब तक ठीक होगी यह कोई बताने वाला नहीं है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरएस यादव ने बताया कि एक्स-रे मशीन का एक सामान नहीं मिल रहा है। इस वजह से दिक्कत आ रही है। एक्स-रे मशीन आपूर्ति करने वाली संस्था को बुलाया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एक्स-रे कराने आए रामजीत, फकरूद्दीन अंसारी, जुलेबा खातून, मंजीत आदि का कहना था कि एक्स-रे के लिए प्लेट नहीं है। डिजिटल एक्स-रे हो रहा है, पर वह कारगर नहीं है। बाहर से एक्स-रे कराने पर अधिक रुपये खर्च हो रहे हैं। प्लेट खत्म है, केवल इमरजेंसी एक्स-रे हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें