फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत, वाहनों की रफ्तार थमी

विज्ञापन
शहर के अंसार टोले के पास ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते लोग।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत, वाहनों की रफ्तार थमी
विज्ञापन

दिन में निकली धूप तो लोगों को मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से मौसम का मिजाज बदल गया है। बर्फीली हवाओं से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। सुबह घना कोहरा छाया रहता है। इससे वाहनों की रफ्तार थम गई है। दोपहर बाद धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली।
पिछले दो-तीन दिनों से ठंड में इजाफा हुआ है। सुबह-शाम कोहरा भी पड़ रहा है। दुकानें भी देर से खुल रही हैं। ऐसे में सुबह के समय नगर में सन्नाटा पसरा रहता है। हाईवे से लेकर अन्य मार्गों पर कोहरे के कारण चालक वाहनों की लाइट जलाकर चल रहे हैं। यह स्थिति दोपहर तक बनी रहती है।
विज्ञापन

रोजमर्रा की जरूरतों के लिए सुबह घर से निकलने वाले लोग ठंड से कांपते नजर आए। ठंड से बचने के लिए लोग चाय की चुस्कियां लेते नजर आएं। मेंहदावल बाईपास स्थित बस स्टाप सेंटर पर लोग ठंड से परेशान दिखे। दोपहर बाद सूर्य के दर्शन होने पर लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। इस दौरान महिलाएं और बच्चे घर की छतों पर धूप का आनंद लेते रहे।
विज्ञापन

शाम होते ही फिर ठंड और कोहरे का असर दिखाई दिया। शहर निवासी रामहित, दिनेश कुमार आदि ने कहा कि ठंड में काफी इजाफा हुआ है। सुबह के समय कोहरा होने से काफी दिक्कत हो रही है। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ठंड को देखते हुए अलाव के प्रबंध किए गए हैं। जहां जरूरत होगी, वहां भी अलाव आदि की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें