फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीर की धरती से पीएम देंगे सामाजिक समरसता का संदेश : सीएम

Wed, 27 Jun 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मगहर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कबीर एकेडमी का मॉडल देखा और पीएम के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कबीरचौरा परिसर पहुंचे और कबीर की समाधि व मजार पर मत्था टेका। उसी दौरान महंत विचारदास ने सीएम को शाल भेंट की। इसके बाद सीएम ने कबीर गुफा का हाल जाना। वहीं से सीधे कबीर अकादमी के शिलान्यास स्थल पर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


हेलीपैड के साथ सभास्थल पर पहुंचकर की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कबीर की धरती से पीएम दुनिया को सामाजिक समरसता का संदेश देंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कबीर को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से ही पीएम नरेंद्र मोदी मगहर आ रहे हैं। कबीर साहब के 620वें प्राकट्य दिवस के साथ उनका 500वां परिनिर्वाण दिवस भी है। एक साथ कई तिथियों का संयोग होना और इस दिन पीएम का मगहर आना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


पीएम चाहते हैं कि कबीर के संदेश को वैश्विक मान्यता मिले। उन्होंने कहा कि पीएम कबीर के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करने मगहर आ रहे हैं। यह कार्यक्रम इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि दुनिया के 192 देश आज योग की परंपरा को स्वीकार करते हैं, जो पीएम ही की देन है। 

सीएम ने कहा कि गुरुवार का दिन कबीरदास के संदेशों और सामाजिक समरसता, सौहार्द के साथ महान मूल्यों की स्थापना का दिन है। दुनिया के लिए यह बड़ा संदेश होगा। कबीर ने कुरीतियों पर कड़ा प्रहार किया है और सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया है।

पीएम भी यहीं से सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संदेश देंगे। इस दौरान सांसद शरद त्रिपाठी, महंत विचार दास, विधायक दिग्विजय नारायन उर्फ जय चौबे, विधायक राकेश सिंह बघेल, विधायक श्रीराम चौहान, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा राय, जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष, राम प्रकाश यादव, प्रदीप कन्नौजिया, शंभू तिवारी, नीरज तिवारी, दयाराम, हरिद्वार दुबे, देवेंद्र सिंह, सहजानंद राय, सत्येंद्र सिन्हा, जगदंबा श्रीवास्तव, धनंजय पांडेय, गणेश पांडेय, आनंद तिवारी, सचिन राय, अत्रेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें