फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पीएम स्वनिधि योजना मार्च 2030 तक बढ़ी

Wed, 19 Nov 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में भारत सरकार से संचालित स्ट्रीट वेंडर्स के लिए पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा बैठक कलेक्ट सभागार में हुई। एडीएम जय प्रकाश ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना मार्च 2030 तक विस्तारित किया गया है। इसमें प्रथम किस्त के रूप में 15,000 रुपये का ऋण एवं द्वितीय किस्त के रूप में 25,000 रुपये का ऋण एवं तृतीय किस्त के रूप में 50,000 रुपये का बैंकों के माध्यम से ऋण दिए जाने का प्रावधान है। डीएम आलोक कुमार ने अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स का आवेदन कराते हुए पूर्व में हुए आवेदनों को भी बैंकों से समन्वय स्थापित कर ऋण उपलब्ध कराएं। उन्होंने लीड बैंक प्रबंधक को निर्देशित किया कि अपने स्तर से शाखा प्रबंधकों को निर्देशित करें कि स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण प्राप्त करने में कोई प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, लीड बैंक प्रबंधक पवन कुमार सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें