फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर नगर: यातायात नियमों के पालन का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएन पब्लिक स्कूल सोनौरा गौसी में यातायात जगरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। एमएन पब्लिक स्कूल सोनौरा गौसी में शुक्रवार को यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों को घरवालों व आसपास के लोगों को यातायात नियमों प्रति जागरूक व पालन कराने के शपथ दिलाई गई।
सीओ अंशुमान मिश्रा ने कहा कि सड़क पर चलते समय सदैव बाएं हाथ पर चलें। साइकिल, मोटरसाइकिल या स्कूटी चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। बाइक चलाते समय सदैव हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। चार पहिया वाहन में यात्रा करते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। शराब पीकर कभी गाड़ी न चलाने के लिए लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी संध्या रानी ने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे दोपहिया वाहन का प्रयोग न करें। मोड़ तथा चौराहे पर अपने हाथ से उचित संकेत देकर ही वाहन को मोड़ें। सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करना बेहद जरूरी है। यातायात नियमों का पालन न करने पर आए दिन दुर्घटना हो रही है।
विज्ञापन

स्कूल निदेशक शोएब नदवी ने कहा कि अपने आसपास कम से कम दस लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करें। थाना प्रभारी दुधारा अनिल दूबे, एसआई उदम भान मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन शिक्षक अफकार अहमद ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य इसरार अहमद, हबीबुर्रहमान, अफकार अहमद, खालिद हुसैन, सुफिया खातून, आसिया खातून, लक्ष्मी, सना खतून, फिरदौस, मारियम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें