फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। इसमें उन्होंने कहा कि किसान जल संरक्षण करें, इसका कोई विकल्प नहीं है। डीएम ने जल संरक्षण के लिए कृषकों से आह्वान किया। साथ ही जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाई।
विज्ञापन

सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने अवगत कराया गया 16 जुलाई से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह मनाया जाएगा। भूजल सप्ताह का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल को संरक्षित करना और जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने के लिए जन-जन को जागरूक करना है। कृषक इस अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। पेड़-पौधों एवं फसलों की सिंचाई में आवश्यकतानुसार ही पानी का प्रयोग करें। फसलों की सिंचाई क्यारी बनाकर करें। बागवानी की सिंचाई के लिए ड्रिप विधि व फसलों के लिए स्प्रिंकलर विधि अपनाएं। बगीचे में पानी सुबह ही दें ताकि वाष्पीकरण से होने वाला नुकसान कम किया जा सके। जल की कमी वाले क्षेत्रों में ऐसी फसलें बोए जिसमें कम पानी की आवश्यकता हो तथा खेतों की मेड़ों को मजबूत व ऊंचा करके खेत का पानी खेत में रिचार्ज होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें