फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत से खिलवाड़ : केमिकल और रंगों से बनाया जा रहा टोमेटो केचअप

Tue, 29 Oct 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, आजाद चौक और मेंहदावल बाईपास फास्ट फूड की दुकानें संचालित
विज्ञापन

- शहर में जगह-जगह ठेले व खोमचे वाले परोस रंगीन केचअप
संतकबीरनगर। शहर में कई जगह ठेले वाले कई तरह के व्यंजन बना रहे हैं। इसमें फास्ट फूड के साथ मिलने वाला टोमेटो केचअप भी दिया जाता है, जो काफी सस्ता होता है। यह पूरी तरह से मिलावटी होता है। यह केमिकल और रंगों से बनाया जा रहा है। इसे परोस कर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। गोरखपुर में सोमवार को इसी तरह की एक फैक्टरी पकड़ी गई है जहां पर टोमेटो केचअप बनाया जा रहा था, लेकिन मौके पर टमाटर का एक भी टुकड़ा नहीं मिला।
शहर के गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, आजाद चौक, मेंहदावल बाईपास पर धड़ल्ले से फास्ट फूड की दुकानें संचालित हैं। ठेले पर लगने वाली दुकानों पर सस्ते दर का टोमेटो केचअप इस्तेमाल किया जाता है। एक दुकानदार ने बताया कि टोमेटो केचअप पांच लीटर के डिब्बे में आता है, जिसकी कीमत करीब 200 से 250 के बीच होती है। इस वजह से यह सस्ता होता है। अगर किसी ब्रांडेड कंपनी का केचअप खरीदा जाएगा तो 900 ग्राम की कीमत 165 रुपये है। इसमें मुनाफा नहीं है। साथ ही लोकल में केचअप की शीशी भी 60 रुपये में मिल जाती है। ठेले व खोमचे वाले लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीवर के लिए नुकसानदायक है केमिकल से बना केचअप
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि टमाटर से बना केचअप बेहतर होता है। अगर किसी अन्य केमिकल से बनाया गया केचअप इस्तेमाल करते हैं तो लीवर के साथ ही पेट के लिए नुकसानदायक है। इससे पेट दर्द के साथ ही उल्टी दस्त भी हो सकता है। ऐसे में इससे बच कर रहें।

लगातार छापा मारा जा रहा है। जहां भी खराब सामान मिल रहा है, उसे नष्ट कराया जा रहा है।
- सतीश कुमार, सहायक आयुक्त, खाद्य एवं औषधि प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें