संतकबीरनगर। जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव की पुण्यतिथि के दौरान पूर्व सीएम अखिलेश यादव का भाषण चल रहा था। उसी दौरान उनके बगल में बना मंच टूट गया। इससे मंच पर बैठे नेता बाल-बाल बच गए।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव के मंच के थोड़ी दूर पर ही दूसरा मंच बना हुआ था। जिस पर काफी संख्या में नेता बैठे हुए थे। भाषण के दौरान ही अचानक मंच टूट गया। इससे मंच पर बैठे नेता नीचे गिर गए। कुछ नेताओं के पैर में हल्की चोट आईं। इसके बाद नेता मंच से हट गए। मंच टूटने की चर्चा खूब रही। इसी तरह से मीडिया के लिए लगाई गई दो टेबल भी टूट गई, हालांकि कोई मीडिया कर्मी हताहत नहीं हुआ।