फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखरेख और पानी के बगैर दम तोड़ रहे पौधे

विज्ञापन
विकास खंड हैसर बाजार के आंबेडकर पार्क में लगाए गए पौधों का नहीं है पता।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
देखरेख और पानी के बगैर दम तोड़ रहे पौधे
विज्ञापन

हैसर बाजार और पौली में लगाए गए थे 75 हजार पौधे
धनघटा(संतकबीरनगर)। विकास खंड हैसर बाजार और पौली में पौधरोपण के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान दोनों ब्लॉकों की 142 ग्राम पंचायतों में 75,000 से अधिक पौधे सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए। इनकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया, लेकिन सुरक्षा का संकल्प लेने वाले अपनी जिम्मेदारी भूल गए। नतीजा यह है कि पौधे या तो सूख गए या फिर सूखने के कगार पर हैं।
अप्रैल से लेकर जुलाई तक पौधरोपण बृहद रूप से किया गया। अब भी कई स्थानों पर पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है। विकास खंड हैसर बाजार के ग्राम पंचायत डेबरी, टांडा, डुहिया खुर्द, डुहिया कला, बभनौली, दुघरा कला, मलौल, बंडा बाजार, प्रजापतिपुर आदि गांव में लगाए गए पौधे सूख गए हैं या तो सूखने की कगार पर हैं।
विज्ञापन

कुछ जगहों पर पौधे छुट्टा पशुओं का निवाला बन गए। ग्रामीण राम प्रकाश, कैलाश नाथ मिश्रा, राकेश, चंद्रभान, कैलाश आदि का कहना है कि ग्राम पंचायतों में पौधरोपण सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिवर्ष किए जाते हैं। पौधों की देखभाल सही ढंग से की गई होती तो अब तक चारों तरफ हरियाली ही हरियाली नजर आती, लेकिन पौध लगाने के बाद लोग भूल जा रहे हैं। विकास खंड पौली के शनिचरा बाजार, मुठही कला, मुठही खुर्द, बरगदवा, किशुनपुर आदि गांव में लगाए गए पौधों का कहीं अता पता नहीं है।
विज्ञापन

गांव वालों का कहना है कि लगाए गए पौधों की देखभाल जब तक सही ढंग से नहीं की जाएगी तब तक पौधरोपण अभियान फेल ही रहेगा। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी महावीर सिंह का कहना है कि अभियान के तहत लगाए गए पौधों की देखभाल करने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों की है। ग्राम पंचायत अपने स्तर से पौधों की देखभाल भी कर रही है। कुछ जगह पौधे यदि बेकार हुए हैं तो वहां फिर से लगवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें