पौधरोपण एक पुनीत कार्य है। प्रकृति के साथ पर्यावरण संतुलन बनाने का कार्य वृक्ष से ही होता है। पौधों से ही हमें शुद्ध वायु प्राप्त होती है। जीवन जीने के लिए प्राण वायु के साथ ही वृक्षों की महत्ता कम नही है। उक्त बातें आचार्य धरणी धर ने शनिवार को बघौली स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल पर पौधरोपण कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा हमारा मुख्य उद्देश्य मानव सेवा है। यह कार्य संस्थान द्वारा समय-समय पर गरीब और असहाय लोगों की मदद कर किया जा रहा है। इस मौके पर विजय प्रकाश मौर्य, भीम राय, धनुषधर पांडेय, हरिश्चंद दूबे, सच्चिदानन्द, सतपाल आदि लोग मौजूद रहे।