फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दोहरे हत्याकांड के हत्यारोपियों पर एनएसए की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मेंहदावल के जमोहरा गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपियों पर पुलिस अब एनएसए (नेशनल सिक्योरिटी एक्ट) लगाने की तैयारी में है। इस मामले में अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। फरार चल रहे पांच अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
हत्याकांड की साजिश, आरोपियों के संपर्कों और वारदात में अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस वारदात से पहले और बाद में आरोपियों ने किन-किन लोगों से बातचीत की, इसकी जानकारी जुटाने के लिए कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाल रही है।
विज्ञापन

जांच में यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।
15 नवंबर को रंजिश में ग्राम जमोहरा के बाहर बाडो सिवान में खेत की जोताई कर रहे प्रहलाद यादव, रामकेश यादव, सहसराम यादव और घनश्याम यादव पर हमला किया गया था। हमलावरों ने लाठी-डंडा, बल्लम, फरसा और अवैध असलहों से हमला किया था। इसमें प्रहलाद यादव और रामकेश यादव की मौत हो गई थी, जबकि सहसराम यादव और घनश्याम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में थाना मेंहदावल में 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
एनएसए और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी : दोहरे हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई के विकल्पों पर भी विचार कर रही है। इसमें गैंगस्टर एक्ट और एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) के तहत कार्रवाई की संभावना शामिल है। हालांकि, इन कानूनों के तहत कार्रवाई के लिए अलग-अलग कानूनी शर्तों और साक्ष्यों का पूरा होना जरूरी है। जांच में उपलब्ध तथ्यों, आरोपियों की भूमिका, आपराधिक गतिविधियों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही आगे निर्णय लिया जाएगा।
अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में : पुलिस की जांच केवल नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। वारदात की साजिश रचने, हमले में शामिल होने, हथियार उपलब्ध कराने और आरोपियों को फरार होने में मदद पहुंचाने वालों की भूमिका भी जांची जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में नामजद 16 लोगों के अलावा भी कोई व्यक्ति प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल था या नहीं। साक्ष्य मिलने पर ऐसे लोगों के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस की प्राथमिकता फरार पांच आरोपियों को गिरफ्तार करना और वारदात से जुड़े पहलुओं का खुलासा करना है। वहीं, दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी भी जारी रखे हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें