फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर नगर: फफक पड़ी छात्रा, बोली- विद्यालय की लापरवाही से परीक्षा से हो गई वंचित

Tue, 21 Feb 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खलीलाबाद तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियो की समस्या सुनते एडीएम मनोज कुमार सि
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों की भरमार, निस्तारण की रफ्तार धीमी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सोमवार को तीनों तहसील मुख्यालयों पर संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। खलीलाबाद तहसील में एक छात्रा फरियाद करते समय फफक पड़ी। आरोप लगाया कि स्कूल की लापरवाही की वजह से वह बोर्ड परीक्षा में नहीं बैठ पाई। इससे उसका एक साल का कॅरियर बर्बाद हो गया।
बसडीला गांव की रहने वाली करिश्मा अपनी मां कमलावती के साथ खलीलाबाद संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची। एडीएम को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि क्षेत्र के एक विद्यालय में उसने कक्षा नौ में रजिस्ट्रेशन कराया और पढ़ी भी। पूरी फीस भी जमा की। आरोप है कि जब कक्षा दसवीं के परीक्षा का वक्त आया तो स्कूल प्रबंधन ने प्रवेश पत्र ही नहीं दिया। 16 फरवरी को केंद्र पर पहुंची तो उसे परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी गई। इस बात की शिकायत स्कूल के प्रबंधक और प्रधानाचार्य से की तो वह लोग भड़क गए और अपशब्द कहने लगे।
विज्ञापन

उसने 112 नंबर पर फोन किया। पुलिस पहुंची, लेकिन बिना कार्रवाई के पुलिस लौट गई। आरोप है कि स्कूल की लापरवाही की वजह से उसका हाईस्कूल में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया था। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने सीओ सदर अंशुमान मिश्रा को मामले की जांच सौंपी।
गुलरिहा निवासी राम मिलन ने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उन्होंने सिंचाई के लिए बिजली का कनेक्शन लिया था। 15 वर्ष पूर्व बोरिंग फेल हो जाने के कारण मोटर बंद हो गया। बिल का भुगतान न होने के कारण विद्युत निगम ने वर्ष 2008 में कनेक्शन काट दिया। उन्होंने ओटीएस में एक मुश्त बिल का भुगतान वर्ष 2017 में कर दिया था। छह सितंबर 2017 काे विद्युत निगम ने कनेक्शन बंद कर दिया।
आरोप है कि उसी कनेक्शन पर विद्युत निगम ने 42,000 रुपये बकाया दर्शाते हुए उसके खिलाफ वूसली के लिए तहसील के माध्यम से आरसी भेजवा दी। पिछले संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम को प्रार्थनापत्र दिया था। डीएम ने एक्सईएन विद्युत दिव्य रंजन को समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए थे,लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। यहां कुल 29 मामले आए और सिर्फ दो मामले का निस्तारण हो पाया।
धनघटा संवाद के अनुसार तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी ने लोगों की फरियाद सुनी। जिगना गांव निवासी संजू पत्नी राकेश का आरोप है कि 30 अगस्त 2010 को आवासीय पट्टा मिला था, लेकिन पट्टे की जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया गया। इसके लिए 2011 से अधिकारियों के पास प्रार्थनापत्र दे रही है, लेकिन अधिकारी समस्या का समाधान नहीं करा रहे हैं।
सोनडीहा गांव निवासी गौरी पत्नी मनीराम का आरोप है कि 23 अगस्त 2018 को उसके घर पर विद्युत वितरण निगम के कर्मचारियों ने मीटर लगाया। मीटर लगाने के बाद तार लगाना भूल गए। इसके कारण बिजली आपूर्ति अब तक नहीं हो सकी और 6,014 रुपये का विद्युत बिल आ गया। यहां कुल 17 लोगों ने फरियाद की और एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो पाया।
...
डीएम ने 30 मिनट में फरियादी की कराइॡ्ई वरासत
डीएम प्रेम रंजन सिंंह और एसपी सत्यजीत गुप्ता ने मेंहदावल में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। यहां 30 मामले आए और सिर्फ दो मामले का निस्तारण हो पाया। पंडित पुरवा गांव निवासी उदय भान ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि लंबे समय से हल्का लेखपाल के जरिये वरासत नहीं की जा रही है। डीएम ने हल्का लेखपाल को तलब कर फटकार लगाई। डीएम के निर्देश के बाद एसडीएम योगेश्वर सिंह ने 30 मिनट के भीतर वरासत करा दी। उसकी प्रति डीएम ने फरियादी को सौंप दी।
विज्ञापन

...
अनुपस्थिति कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण
खलीलाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस में डिप्टी सीएमओ, बीडीओ खलीलाबाद, सहायक अभियंता सरयू नहर खंड, एडीओ कृषि बघौली, सेमरियावां, खलीलाबाद, सीओ चकबंदी अनुपस्थित रहे। एडीएम ने अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश एसडीएम रमेश चंद को दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें