फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 12 राजस्व ग्रामों में बिछेगी पाइप लाइन, बनेगी पानी की टंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बघौली ब्लॉक के 12 गांवों में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने और पानी की टंकी बनाने की स्वीकृति मिल गई है। यह जानकारी डीएम आलोक कुमार ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत बघौली ब्लॉक में पूर्व में छूटे 12 राजस्व ग्रामों को योजना से आच्छादित किए जाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। 12 राजस्व गांव भैंसथ, दोढ़या, लोरीक बारी, हरापट्टी, हरदी, कुरियापार बेलहसा, कदमा, मदरहा, महला, चिलवानखोर एवं सुबरवनकोट को जल जीवन मिशन के अंतर्गत आच्छादित किया जाएगा।
इसके लिए 21.43 करोड़ का डीपीआर को जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की तरफ से प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। अधिशासी अभियंता जल निगम महेंद्र राम को राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन कार्यालय लखनऊ को भेजने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि इन 12 छूटे हुए राजस्व ग्रामों को योजना में शामिल किए जाने से वहां के ग्रामीण परिवारों को हर घर नल से जल की सुविधा उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा। यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी पहल है।
बैठक में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, बीएसए अमित कुमार सिंह, कृषि एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी, अधिशाषी अभियंता भूगर्भ जल विभाग, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें