फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विद्यालय के बगल में गंदगी का अंबार, दुर्गंध से बच्चे परेशान

Sun, 02 Feb 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र के चंदौलीमाफी के गोविंदगंज बाजार में सफाई में लापरवाही विद्यालय पर भारी पड़ने लगी है। साफ-सफाई की दुर्व्यवस्था के चलते जहां चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वहीं कचरे से उठ रहे दुर्गंध से शिक्षक और बच्चे परेशान हैं।
विज्ञापन

स्कूल की साफ-सफाई चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए सरकार प्रत्येक राजस्व गांवों सफाई कर्मी की तैनाती की है। जिसके वेतन पर सरकार का लाखों रुपये खर्च भी होते हैं। आलम यह है कि गोविंदगंज बाजार में तैनात सफाईकर्मी की कार्य प्रणाली से सफाई व्यवस्था बदहाल है। जिससे गली कूचों समेत हर जगह गंदगी का अंबार लगा है। गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय के बगल लगा गंदगी है। प्रधानाध्यापक राजमन गौतम, ग्रामीण ग्रीसचन्द, रामयज्ञ, राजेन्द्र, सुबाष, भालचंद, जगदीश, बब्लू, प्रेमचंद आदि लोगों ने बताया कि सफाईकर्मी कब आते हैं पता नहीं, लेकिन गंदगी जगह-जगह देखने को मिलती हैं। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे दुर्गंध से परेशान हैं।
इस संबंध में एडीओ पंचायत सभाजीत यादव ने बताया कि इस तरह की समस्या की कोई जानकारी नहीं है। ऐसा है तो रोस्टर लगा कर काम करवाया जाएगा और समस्या से निजात दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें