फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पीआईसीयू फुल, डायरिया-बुखार के 45 बच्चे भर्ती

Sat, 01 Jun 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नौतपा में बच्चे तप रहे हैं। डायरिया और बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल के पीआईसीयू में एक बेड पर दो-दो बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। चिकित्सक और अस्पताल प्रशासन के लिए यह समय परीक्षा की घड़ी बन गई है। दस बेड के पीआईसीयू में 20 बच्चों को भर्ती किया गया था। पिछले पांच दिनों में पीआईसीयू में 48 बच्चों और पीआईसीयू जनरल वार्ड में 36 बच्चों को भर्ती किया गया। पीआईसीयू में बच्चों की संख्या बढ़ने पर थोड़ा स्वस्थ हुए बच्चों को पीआईसीयू वार्ड में भर्ती कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी और धूप से बच्चों की सेहत खराब हो रही है। बच्चों में डायरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। जिला अस्पताल के बच्चों की ओपीडी में रोज सौ से अधिक बच्चे डायरिया, बुखार के आ रहे हैं। गंभीर बच्चों को पीआईसीयू में भर्ती किया जा रहा है। पीड़ित बच्चों की संख्या अधिक होने से पीआईसीयू की भी हालत खराब है। नर्सेज और पैरामेडिकल स्टाफ को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी में पीड़ित बच्चों को लेकर आए परिजनों को चिकित्सक सलाह दे रहे हैं कि बच्चों को धूप से बचाएं। शुद्ध और ताजा भोजन दें। जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

गर्मी और धूप के कारण ओपीडी में डायरिया, बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ी है। जो बच्चे गंभीर हालत में आ रहे हैं उनको भर्ती किया जा रहा है। इस समय बच्चों के सेहत को लेकर बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। धूप में बच्चों को न खेलने दें। गर्मी से बचाव का पूरा ख्याल रखें।
विज्ञापन

- डॉ सुनील कुमार
बाल रोग विशेषज्ञ

पीआईसीयू में भर्ती बच्चे
तिथि पीआईसीयू जनरल वार्ड
27 मई 11 8
28 मई 12 3
29 मई 14 11
30 मई 6 8
31 मई अपरान्ह तक 5 6

उल्टी दस्त और बुखार का प्रकोप तेज
भीषण गर्मी और तपती धूप से जनजीवन बेहाल है। अधिकतर लोग उल्टी दस्त, बुखार, सिरदर्द से पीड़ित हैं। जिला अस्पताल के मेडिसिन विभाग के चिकित्सकों के यहां मौसमी बीमारी के मरीजों की संख्या दो सौ से ऊपर पहुंच रही है। वरिष्ठ परामर्श चिकित्सक डॉ. कुमार सिद्धार्थ और डॉ. रमाशंकर की ओपीडी में अधिकतर मरीज उल्टी दस्त बुखार, सिरदर्द और पेट दर्द की समस्या को लेकर पहुंच रहे हैं। अस्पताल की इमरजेंसी में रोज दर्जनों मरीज डायरिया, लू और स्केमिक स्ट्रोक के पहुंच रहे हैं। गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। परामर्श चिकित्सक डॉ. रमाशंकर सिंह का कहना है कि धूप और गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी से लोग बीमार पड़ रहे हैं। उल्टी दस्त, बुखार, पेटदर्द के अधिक मरीज आ रहे हैं। इस समय सतर्क रहने की जरूरत है। धूप और गर्मी से बचाव करें। पानी और तरल पदार्थ लेते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें