फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पिकअप ने साइकिल सवार शिक्षक को राैंदा, 50 मीटर तक घसीटा

Sat, 17 Aug 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- खलीलाबाद क्षेत्र के हाईवे स्थित पिपरा कला के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

- साइकिल समेत पिकअप में फंस गए शिक्षक
- अनियंत्रित पिकअप झाड़ियों में फंसा

कांटे। खलीलाबाद क्षेत्र के हाईवे स्थित पिपरा कला के पास शुक्रवार की सुबह एक अनियंत्रित पिकअप ने साइकिल सवार शिक्षक को रौंद दिया। शिक्षक साइकिल समेत पिकअप में फंस गया और पिकअप ने शिक्षक को 50 मीटर तक घसीटा। इसके बाद अनियंत्रित पिकअप झाड़ियों में चली गई। चालक पिकअप को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कांटे चौकी क्षेत्र के हाईवे स्थित पिपरा कला गांव के समीप एक साइकिल सवार व्यक्ति को अनियंत्रित पिकअप ने रौंद दिया, जिसमें साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर जुटे लोगों में से ही किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कांटे चौकी व कोतवाली पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शिवचरण लाल पुत्र रामदीन निवासी डारीडीहा थाना कोतवाली के रूप में हुआ, जो बस्ती जिले के मुजहना स्थित एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षक का कार्य करते थे। सुबह वह घर से साइकिल लेकर विद्यालय के लिए निकले। पिपरा कला गांव के समीप पहुंचते ही पीछे से आ रहे अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें रौंद दिया, जिसमें उनकी मृत्यु हो गई। सूचना पर परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें