फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गोवंश लदा पिकअप पलटा, एक की मौत

Sat, 16 Mar 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बखिरा क्षेत्र के तिघरा मोड़ की घटना
विज्ञापन

-पुलिस ने पांच गोवंश को ग्राम प्रधान के सुपुर्द किया
संवाद न्यूज एजेंसी
तिघरा/बखिरा। बखिरा क्षेत्र के तिघरा मोड़ पर शनिवार की भोर में करीब तीन बजे एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। गोवंश लदे पिकप से दबकर एक पशु की मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पिकअप के नीचे दबे गोवंश को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने पांच गोवंश को ग्राम प्रधान के सुपुर्द कर पिकअप को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस व स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप मेंहदावल से खलीलाबाद की तरफ भोर में जा रहा था। तिघरा मोड़ के निकट पिछला पहिया फट जाने से पिकअप अनियंत्रित होकर दस फिट गहरे गड्ढे में पलट गया। इसमें लदे कुल छह गोवंश दबे हुए थे। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से गोवंश को बाहर निकलवाया। एक गोवंश मृत अवस्था में मिला, जबकि शेष पांच को ग्राम प्रधान के सुपुर्द कर दिया। पिकअप को पुलिस अपने कब्जे में लेकर थाने पर आई। नंबर प्लेट की जांच में वाहन मुरादाबाद का होना पाया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता व गोवध निवारण अधिनियम में केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें