- राम जानकी मार्ग पार करते समय हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पौली/रोसयाबाजार। धनघटा क्षेत्र के पौली चौराहे पर बृहस्पतिवार को एक पिकअप ने महिला को रौंद दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां मौजूद लोग महिला को लेकर अस्पताल गए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
अतरौलिया गांव निवासी हबला (60 वर्ष) पत्नी रहमतुल्लाह मजदूरी करके जीवनयापन करती थीं। बृहस्पतिवार को गांव से राम जानकी मार्ग को पार करके बगल के गांव पौली में आई हुई थी। वहां से वह अपना काम निपटाकर जब घर को जा रही थी कि राम जानकी मार्ग पार करते समय पश्चिम दिशा से तेज गति से आ रहे पिकअप ने ठोकर मार दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
वहां मौजूद लोगों ने दबाव बनाकर पिकअप वाले से उपचार कराने के समझौते के साथ ही इलाज के लिए बगल के एक निजी चिकित्सालय में भेजा। जहां से चिकित्सालय संचालकों ने चिकित्सा के लिए उसे रेफर कर दिया। जिसे परिजन बस्ती अस्पताल ले गए और जहां पर उसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हबला के दो बच्चे हैं। जो गांव में दुकान चलाकर जीवनयापन कर रहे हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।