फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सात ससुरालियों पर दहेज उत्पीडन का केस

Fri, 03 May 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बस्ती जिले के अहिरौली गांव निवासी है आरोपी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के छितही गांव में मायके में रह रही विवाहिता ने महुली थाने में तहरीर देकर ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बस्ती जिला के अहिरौली गांव निवासी पति समेत सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, जानमाल की धमकी व प्रताड़ना की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

छितही गांव में मायका में रह रही महिला राबिया खातून पुत्री मो. तैय्यब ने बताया कि उसका विवाह कुछ वर्ष पूर्व बस्ती जिला के मुंडेरवा क्षेत्र के अहिरौली गांव के सुफियान खान के साथ हुआ था। विवाह के बाद ससुराली उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने लगे। बार बार दहेज के लिए तंग करते रहते थे। पुलिस ने राबिया खातून की तहरीर पर बस्ती जनपद के मुन्डेरवा क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी सास रुकसाना खातून, ननद आयशा, आसिया, नफीसा पुत्रीगण शहीद उमर खान, देवर इमरान, ससुर शहीद उमर खान व पति सुफियान खान के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें