फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पिकअप ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को मारी टक्कर, दो टुकड़ों में बंटा ट्रैक्टर

विज्ञापन
मगहर में दुर्घटना के बाद दो टुकड़ों में बंटा ट्रैक्टर। संवाद
विज्ञापन
मगहर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर पुलिस चौकी पास नेशनल हाईवे स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे पर शुक्रवार को भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली को पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बंट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मगहर चौकी पुलिस ने घायल ट्रैक्टर चालक को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।
विज्ञापन


मगहर चौकी इंचार्ज विनोद यादव ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली पटना घाट की तरफ से मगहर नेशनल हाईवे के रास्ते धनघटा के लिए जा रही थी। दुर्गा मंदिर चौराहे पर गोरखपुर से खलीलाबाद की तरफ जा रहे पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। ट्रैक्टर चालक विवेक नायक (42) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिजवा दिया गया। उसके साथ चल रही एक और ट्रैक्टर-ट्राॅली के चालक नागेंद्र गौतम को घायल चालक की देखरेख व इलाज के लिए साथ भेज दिया गया है।
चौकी प्रभारी के अनुसार ट्रैक्टर मालिक अनिल नायक निवासी श्रीरामपुर थाना धनघटा को मोबाइल के से सूचना दे दी गई है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को नेशनल हाईवे से हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें