फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। बेलहर कला थाना क्षेत्र में थाने से कुछ दूरी पर एक पिकअप चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

रविवार को सांथा की तरफ से एक बाइक पर तीन लोग नंदौर बाजार आ रहे थे। बेलहर कला थाना से 15 मीटर की दूरी पर पीछे से छड़ लदी पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गिर गए। इसमें अदनान (16) घायल हो गया। दुर्घटना देखकर थाने के बाहर खड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की भीड़ जुट गई। घायल युवक को उपचार के लिए साथी लेकर चले गए जबकि पिकअप को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए थाने पर खड़ी करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें