संतकबीरनगर। बखिरा थाना पुलिस ने चाकू के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि एसआई सुरेश यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण पर दुर्गजोत चौराहे पर मौजूद थे। उसी दौरान चाकू के साथ एक व्यक्ति के आने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने भटपुरवा भठे की तरफ से पक्की सड़क पर संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसकी पहचान निसार अहमद निवासी दुर्गजोत के रूप में हुआ। तलाशी में उसके पास से चाकू बरामद हुआ। उसे न्यायालय भेज दिया गया। वहां से आरोपी को जेल रवाना कर दिया गया।