महुली। अजावं मुड़ियारी मार्ग पर ग्राम केवटली के निकट पिकअप ने साइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए।
महुली थाना क्षेत्र के ग्राम डहरौली निवासी नेकपाल (55) पुत्र रामफेर मंगलवार की देर शाम अजांव चौराहे से साइकिल से घर जा रहा था। केवटली गांव के पास पीछे से एक पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। भागते समय पिकअप सवार ने एक अन्य मोटरसाइकिल सवार को भी टक्कर मार दी, जिससे वह भी घायल हो गया। संवाद