फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खड़ी पिकअप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर खड़ी पिकअप चोरी
विज्ञापन

- धनघटा थाने से दौ सौ मीटर दूर की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। धनघटा में स्थित एक किराना दुकानदार की दुकान के सामने खड़ी पिकअप शुक्रवार की रात चोरी हो गई। सुबह इसकी जानकारी हुई। दुकानदार ने इसकी जानकारी पिकअप मालिक को दी। गाड़ी मालिक के आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। यह वारदात थाने से मात्र 200 मीटर दक्षिण उमरिया बाजार मार्ग पर हुई है।
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर निवासी सूरज कुमार चौरसिया पुत्र रामकरन चौरसिया का कहना है कि वह अपनी पिकअप धनघटा निवासी धीरज पुत्र रामबुझ के मकान व दुकान के सामने शुक्रवार के शाम खड़ा करके रोजाना की भांति घर चले गए। शनिवार की सुबह धीरज द्वारा सूचना दी गई कि पिकअप दरवाजे से गायब है। उसके बाद पिकअप की तलाश किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित ने घटना की सूचना थाने पर दे दी है। धनघटा थाने से मात्र 200 मीटर दक्षिण चोरों द्वारा पिकअप चोरी की घटना से लोग दंग हैं। एसओ अखिलानंद उपाध्याय का कहना है कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें