फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार ने महिला की अश्लील तस्वीर की वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने एक साल से जबरन दुष्कर्म का भी मढ़ा आरोप
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। रिश्तेदारी के एक युवक द्वारा महिला की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने देने और विरोध पर मारने-पीटने का आरोप लगा है। एसपी ने निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़िता का आरोप है कि उसके पति विदेश में रहते हैं। वह दो बच्चों के साथ गांव में रहती है। आरोप है कि खलीलाबाद निवासी एवं दूर के रिश्तेदारी के युवक का उसके घर पर अक्सर आता-जाता था। एक दिन युवक उसके घर पहुंचा। उस दौरान वह स्नान कर रही थी। आरोपी युवक ने नहाते समय उसकी अश्लील तस्वीर खींच ली। धमकी दी कि इसकी जानकारी किसी को देने पर जान से मार देगा। आरोप है कि धमकी देकर वह जबरन करीब एक साल से उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। ऐतराज करने पर बेटी को जान से मार देने की धमकी देता था। आरोप है कि उसकी अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पीड़िता के अनुसार, तस्वीर वायरल होने के बाद घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने सुलह समझौता करा कर उसे खदेड़ दिया। नौ फरवरी को वह शहर में टेंपो पर बैठ कर जैसे ही अपने गांव के लिए निकली,वैसे ही आरोपी उसके बगल की सीट पर जबरियां बैठकर उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध पर उसे मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। उसकी कई अश्लील तस्वीर वायरल कर दी। पीड़िता ने एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसआई सुुभाष मौर्या ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी मारपीट और गाली गलौज व जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें