सीए बनने पर गिरिजेश मिश्र का स्वगत करते स्वास्थ कर्मी-संवाद
संतकबीरनगर। जिले में तैनात रहे फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार मिश्र के बेटे गिरिजेश मिश्र ने चार्टड अकाउंट परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनकी इस सफलता पर स्वास्थ्य कमियों ने खुशी जताई है। परिणाम आने पर उन्हें माला पहनाकर बधाई दी। गिरिजेश कुमार मिश्र ने बताया कि उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा अंबेडकरनगर जिले से पास की है। बीकाॅम और एमकाॅम कानपुर विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण किया है। उन्होंने पढ़ाई के दौरान से से सी सीए बनने की ठान ली थी। तीन नवंबर को निकले परिणाम में वह उत्तीर्ण हुए है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता को दिया है। उनकी इस सफलता पर फार्मासिस्ट नागेंद्र कुमार चौधरी, राज कुमार यादव, सूरज मिश्र, अभय त्रिपाठी, समेत अन्य ने बधाई दी है। संवाद